कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 आर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज 04 अक्टूबर को कबीरधाम जिले के विधानसभा 71 पंडरिया और 72 कवर्धा के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। कलेक्टर ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक और जिले के मीडिया साथियों के साथ प्रेसवार्ता लेकर अंतिम प्रकाशन की विधानसभावार विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश तथा निर्वाचन के संबंध में विस्तृत जानकारियों को साझा किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिष्ट्रीकरण अधिकारी पीसी कोरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज बिसेन सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोबे ने बैठक में बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 आर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में मतदाता सूची का प्रारूप 16 में अंतिम प्रकाशन आज मतदान केन्द्रों सहित सभी निर्धारित स्थानों पर किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 803 मतदान केन्द्र हैं और कुल 6 लाख 47 हजार 549 मतदाता हैं। इसमें 3 लाख 22 हजार 336 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 210 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 543 दिव्यांग मतदाता, 30 हजार 390 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 5 हजार 576 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008.92 है।
कलेक्टर ने बताया कि विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 649 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 493 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 142 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 102 दिव्यांग मतदाता, 14 हजार 588 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3223 है। जेंडर रेसियों 1005.35 है।
इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 410 मतदान केन्द्र में 01 लाख 74 हजार 687 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 717 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 03 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 407 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 441 दिव्यांग मतदाता, 15 हजार 802 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 353 है। जेंडर रेसियों 1012.33 है।
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 31 हजार 637 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि
कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 31 हजार 637 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इसमें 12 हजार 172 पुरूष, 19 हजार 466 महिला मतदाता की संख्या में वृद्धि हुई है और 01 थर्ड जेंडर की कमी हुई है। इसमें 30 दिव्यांग मतदाता की कमी हुई है। 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता की संख्या में 14 हजार 300 की वृद्धि हुई है और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 702 मतदाता कम हुआ है। इस प्रकार कुल जेंडर रेसियों में 23.17 की वृद्धि हुई है।
विधानसभा 71 पंडरिया में कुल 16 हजार 545 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इसमें 5 हजार 750 पुरूष मतदाता और 10 हजार 795 महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इस विधानसभा क्षेत्र में 16 दिव्यांग मतदाताओं की कमी हुई है। 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता की संख्या में 07 हजार 427 की वृद्धि हुई है और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 414 मतदाताओं की संख्या में कमी हुई है। इस प्रकार कुल जेंडर रेसियों में 33.01 की वृद्धि हुई है।
विधानसभा 72 कवर्धा में कुल 15 हजार 92 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इसमें 6 हजार 422 पुरूष मतदाता और 8 हजार 671 महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है और थर्ड जेंडर में 01 मतदाता की कमी हुई है। इस विधानसभा क्षेत्र में 14 दिव्यांग मतदाताओं की कमी हुई है। 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता की संख्या में 06 हजार 873 की वृद्धि हुई है और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 288 मतदाताओं की संख्या में कमी हुई है। इस प्रकार कुल जेंडर रेसियों में 13.71 की वृद्धि हुई है।
कलेक्टर श्री महोबे ने मतदान केन्द्र के संबंध में बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया में कुल 393 में कुल 393 मतदान केन्द्र एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा में कुल 410 मतदान केन्द्र है। आयोग के निर्देशानुसार 1500 मतदाता पर एक मतदान केन्द्र निर्धारित है। अंतिम प्रकाशन उपरांत विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा के मतदान केन्द्र क. 243. मतदान केन्द्र का नाम शा.नवीन प्राथ.शा भवन रामनगर कवर्धा में कुल मतदाता की संख्या 1606 हो गई है। उक्त केन्द्र का सहायक मतदान केन्द्र तैयार करने का प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने राजनैतिक दलों के सदस्यों को बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन व्यय की सीमा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 28 लाख रु. से बढ़ाकर 40 लाख रू. निर्धारित किया गया है। निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण के लिए प्रत्येक निर्वाचन अभ्यर्थी को किसी भी बैंक में 0 बैलेंस खाता खुलवाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपना निर्वाचन व्यय इसी खाते के माध्यम से करेगा। उक्त खाता एकल खाता होना चाहिए। अभ्यर्थी को उक्त खाते की जानकारी अपने निर्वाचन फार्म में दी जानी है। निर्वाचन फार्म दाखिल करते समय सभी दल/अभ्यर्थियों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करना होगा। रिटर्निंग ऑफिसर को फार्म प्रस्तुत करते समय एक समय में केवल 5 व्यक्ति ही प्रवेश करने की अनुमति निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। शासकीय फोटोग्राफर, विडियोग्राफर के द्वारा फोटो, विडियों ली जाएगी, जिसे संबंधित दल/अभ्यर्थी को प्रेषित कर दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को अपना ई ईपिक प्राप्त करने के संबंध में वोटर सर्विस पोर्टल https://eci.gov.in/e-epic/ उपलब्ध कराया गया है। इस सर्विस के माध्यम से मतदाता अपना ईपिक ऑनलाईन डाउनलोड कर सकते हैं।

That’s a great point about building trust with new platforms! Seeing that jl77 is PAGCOR licensed is reassuring. It’s smart to verify accounts early – higher limits sound good when winning those big jackpots! 😉
It’s fascinating how easily we fall into patterns when seeking entertainment – a bit like choosing a trusted platform! Seeing ph88 prioritize quick mobile access & secure deposits really speaks to understanding player psychology. Convenience is key! 🤔
Really insightful article! Balancing fun with responsible gaming is key. It’s great to see platforms like legend link maya download prioritizing secure payments & a smooth user experience-essential for enjoying those slots & games! 👍